Nagpur News: बरसाती संक्रमण से रोकने के लिए उपाययोजना आरंभ, मलेरिया विभाग जुटा

बरसाती संक्रमण से रोकने के लिए उपाययोजना आरंभ, मलेरिया विभाग जुटा
  • जलजमाव से मच्छरों का संक्रण तेजी से बढ़ रहा
  • कई इलाकों में जमा दूषित पानी मुसीबत बढ़ा रहा

Nagpur News शहर में बरसात के आने के बाद अब मच्छरों का संक्रमण भी बढ़ने लगा है। कई इलाकों में जमा गंदा पानी और छोटे नालों की स्वच्छता नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। शहर में मलेरिया विभाग से फागिंग, छिड़काव आरंभ कर दिया गया है। एमिलो आईल के स्प्रे के साथ ही जोन निहाय फागिंग भी शुरू हो गई है। शहर में वाहनों वाली 11 फगिंग मशीन, 51 हैंडपंप फागिंग मशीन 10 कोल्ड फागिंग मशीन के साथ ही 126 पंप को स्प्रे के लिए रखा गया है। तमाम प्रयास के बाद भी शहर में जलजमाव से मच्छरों का संक्रण तेजी से बढ़ रहा है। नेहरूनगर जोन और धंतोली जोन में मच्छरों का प्रभाव बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। दोनों जोन के कई इलाकों में जमा दूषित पानी मुसीबत बढ़ा रहा है।

ब्रीडिंग चेकर्स के लिए प्रस्ताव तैयार : पिछले साल की भांति इस साल भी ब्रीडिंग चेकर्स की नियुक्ति करने का प्रस्ताव बनाया गया है। 6 माह के लिए शहर में अस्थायी तौर पर नियुक्त कर मच्छरों की जनना वाले स्थानों की जांच कर सफाई कराने का जिम्मा होता है। जुलाई से दिसंबर तक शहर में सर्वेक्षण के लिए 100 ब्रिडिंग चेकर्स की नियुक्ति के प्रस्ताव को मनपा आयुक्त से मान्यता देकर स्थायी समिति के समक्ष भेजा गया है। स्थायी समिति से मान्यता मिलते ही ब्रिडिंग चेकर्स की निुयुक्ति कर दी जाएगी।

उपाययोजना आरंभ कर दी : शहर में बरसात के दौरान जलजमाव होने से मच्छरों का संक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित रूप से फवारणी और स्प्रे की गतिविधियों को बढ़ा दिया गया है। मलेरिया और फाइलेरिया के कर्मचारियों को घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है। बरसात में बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी उपाययोजना की जा रही है। मोनिका चारमोड़े, मलेरिया अधिकारी, मनपा


Created On :   3 July 2026 4:04 PM IST

Tags

Next Story