Nagpur News: अंबाझरी में लगे गए दो नए रेडियल गेट, निरंतर प्रवाह को छोड़ने से नहीं होगी बाढ़ की स्थिति

अंबाझरी में लगे गए दो नए रेडियल गेट, निरंतर प्रवाह को छोड़ने से नहीं होगी बाढ़ की स्थिति
  • इस साल बरसात में उपयोग में लाने की संभावना

Nagpur News अंबाझरी बांध के ओवरफ्लो को सुचारू बनाने के लिए हिंगना रोड वाले हिस्से में दो रेडियल गेट लग चुके हैं। जलसंपदा विभाग से पहले बांध में 11.4 करोड़ की लागत से दो गोड़बोले गेट को लगाने का फैसला किया गया था, लेकिन निविदा प्रक्रिया में ठेका एजेंसियों की ओर से बांध के पुरातत्व ढांचे को खतरे के चलते हिस्सा नहीं लिया गया। ऐसे में करीब 6.6 करोड़ रुपए की लागत से दो रेडियल गेट लगाए गए हैं। रेडियल गेट निर्माणकार्य पूरा हो चुका है। इस साल बरसात में उपयोग में लाने की संभावना है।

काम अंतिम चरण में : जलसंपदा विभाग ने अंबाझरी तालाब में बांध के हिंगना रोड वाले हिस्से में दो रेडियल गेट लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस इलाके में 12 मीटर लंबाई और 2 मीटर गहराई में ग्रूव आकार में ढांचे को तैयार कर दो रेडियल गेट को लगाया है। 4 बाय 2 मीटर आकार में दोनों गेट को तैयार कर 2 मीटर का ओवरफ्लो डिस्चार्ज तैयार किया जाएंगा। पिछले साल 6.6 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मनपा आयुक्त से प्रशासकीय मान्यता मिली है। इलाके में रेडियल गेट लगने का काम अंतिम चरण में है। इस साल बरसात से दोनो गेट की सहायता से बांध का जलस्तर संतुलन संभव हो सकेगा।

रेडियल गेट लग गए, अब नहीं होगा खतरा : दोनों रेडियल गेट लगाने का काम अंतिम चरण में आ चुका है। नाशिक के डैम सेफ्टी आर्गनाइजेंशन के मानदंड के आधार पर तैयार किया जा रहा है। दोनो गेट की बदौलत बाढ की स्थिति से सुरक्षा संभव हो सकेगी। सोनाली चोपड़े, मुख्य अभियंता, जलसंपदा विभाग


Created On :   3 July 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story