Nagpur News: नागपुर शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरे, वाहन भी क्षतिग्रस्त, जलजमाव से खुली पोल

नागपुर शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरे, वाहन भी क्षतिग्रस्त, जलजमाव से खुली पोल
मनपा प्रशासन को फिर मुंह की खानी पड़ी

Nagpur News शहर में बुधवार की रात से गुरूवार की दोपहर तक बरसात और तेज हवा के चलते कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। जलजमाव के चलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मोटरपंप लगाकर पानी को निकालना भी पड़ा। मनपा प्रशासन ने जलजमाव को रोकने के लिए उपाययोजना करने, नदी नालों की गहराईकरण के साथ सफाई करने का दावा किया था। प्रशासन के सभी दावों की पहली बारिश में ही पोल खुल गई। जलजमाव होने को लेकर नागरिकों को रात भर परेशान होते देखा गया। मनपा अग्निशमन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 14 स्थानों पर पेड़ गिरने और 4 स्थानों पर जलजमाव हुआ है।

मनपा प्रशासन से गर्मी में 3 नदियों के करीब 49 किमी क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर सफाई की गई। सफाई अभियान में नदियों का गहराईकरण कर मलबे को भी निकाला गया। इसके साथ ही नदियों से जुड़ने वाले 227 नालों की मजदूरों और मशीनों की सहायता से सफाई की गई, लेकिन बुधवार को पहली ही जोरदार बरसात में नदियों और नालों की सफाई की पोल खुल गई। शहर में कई अंडरपास, रास्ते और नालों के समीप के इलाकों में जलजमाव हो गया। इसके अलावा शहर में करीब 4 स्थानों पर घर, गली आर रास्ते पर जलजमाव भी हो गया। पहली ही जोरदार बरसात में शहर में प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी चर्चा का विषय बन गई।

दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त : शहर के उंटखाना रोड पर मंदीर के पास गुरुवार की दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के गिरने से परिसर की शीला राऊत की दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-49- आर-1210 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त् हो गई। वहीं दूसरी ओर पेड़ के रास्ते पर आने से परिसर में आवाजाही भी रूक गई, ऐसे में मनपा की कॉटन मार्केट अग्निश्मन केंद्र के जवानांे ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पेड ़के अवशेष को काट कर रास्ते का सुचारू किया।


Created On :   2 July 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story