- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बीड की घटना, फर्श साफ करते समय करंट...
Beed News: बीड की घटना, फर्श साफ करते समय करंट की चपेट में आया मजदूर

Beed News बीड जिले के गेवराई तहसील के कोलगांव में फर्श की सफाई का काम करते समय करंट लगने से राजस्थान के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार राजेशकुमार बिरबल सैनी (30 ), निवासी राजस्थान कोलगांव में एक नवनिर्मित मकान में फर्श लगाने का काम राजस्थान के मजदूरों ने ठेके पर लिया था। फर्श का काम पूरा होने के बाद राजेशकुमार बिरबल सैनी (30 ), निवासी राजस्थान मशीन की सहायता से फर्श की धुलाई और सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान मशीन में आए तकनीकी खराबी या विद्युत आपूर्ति में आई गड़बड़ी के कारण उन्हें जोरदार करंट लग गया। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों और उनके साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस अचानक हुई दुर्घटना से साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है। इस मामले में पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर इस मामले में 1 जुलाई को गेवराई पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   1 July 2026 5:04 PM IST















