Nagpur News: नव निर्माण के लिए सक्षम पीढ़ी तैयार करने का लक्ष्य

नव निर्माण के लिए सक्षम पीढ़ी तैयार करने का लक्ष्य
बालजगत में होता राष्ट्रभक्ति का संस्कार विकसित

Nagpur News बालजगत में बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास किया जाता है। यहां देश के नव निर्माण के लिए सक्षम और जिम्मेदार पीढ़ी तैयार करने का कार्य होता है। अपने विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से यह काम किया जा रहा है। बालजगत केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि भारत रत्न नानाजी देशमुख एवं सुमतीताई सुकलीकर द्वारा स्थापित महत्वपूर्ण केंद्र है। जहां संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभावना का निर्माण किया जाता है। यह विचार मनपा की स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी ने व्यक्त किए।वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति बालजगत स्विमिंग प्रीमियर लीग तैराकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालजगत के अध्यक्ष अभिनंदन पलसापुरे ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मीरा खडक्कार तथा जयंतराव जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

चार टीमों के 170 विद्यार्थियों ने लिया भाग : बालजगत के विशाल स्विमिंग पूल में बालजगत परियोजना प्रमुख अनुजा परचुरे के हाथों प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में साहस (कप्तान – पीयूष घुई, मृणाल चतूर), शौर्य (चेतन बावनकर, गार्गी कविश्वर), वीर (सिद्धेश नेमाड, प्रीती गावकर) तथा पराक्रम (निखिल बांडे, परणी सोनटक्के) इन चार टीमों में कुल 170 प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शौर्य टीम विजेता रही। वहीं पिछले तीन महीनों की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण साहस टीम को चल वैजयंती ट्रॉफी तथा बालजगत स्विमिंग प्रीमियर लीग का समग्र विजेता घोषित किया गया।

सामूहिक तबला वादन व सम्मान समारोह : श्रेयस जोगी के नेतृत्व में वेद गिरडे, कथन जैन, निहित पोफळे, अंशीत तिवारी तथा अर्चित चितळे ने सामूहिक तबला वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अभिनंदन पलसापुरे ने रखी। संचालन सचिव संजय भाकरे ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम हरीश जोगलेकर ने घोषित किए। आयोजन में विनंती पाठक, निकिता लुटे, सायली जतकर तथा मंजिरी घाटे का भी विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के विजेता अद्विका गोमासे, दीया धानोरकर, प्रतीक्षा बोंडे, विहान राठोड, विमान बघेल, युग मानवटकर, आद्या मोघे, श्रावणी देशमुख, हमसाईती रेयांग, सम्राट जोग, स्वानंद पिंगळे, हिमांशु पेटकर, मीरा मेघे, अर्णव कोठारी, हीरा मल्लेवार, स्वराज्य कुंभलकर, मुकेश ठाकरे तथा पीयूष शिंदे को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Created On :   30 Jun 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story