Nagpur News: नागपुर की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता: विश्वास नांगरे पाटील

  • नए पुलिस आयुक्त ने संभाला कार्यभार
  • बोले- पुलिस से नहीं, अपराधियों को डरना चाहिए

Nagpur News नागपुर के नए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, कोर पुलिसिंग को मजबूत करना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा युवाओं को नशे से दूर रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। यह उनका ऑरेंज सिटी और टाइगर कैपिटल में पहला कार्यकाल है।

नांगरे पाटिल ने कहा कि पुलिस की वर्दी पर लिखे "IPS" में "S" का अर्थ सर्विस है। इसलिए आम नागरिकों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि केवल अपराधियों को ही पुलिस का भय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और व्यावसायिक शहर नागपुर की चुनौतियां अलग हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पूरी प्रतिबद्धता संविधान और उसके मूल्यों के प्रति है। नागपुर की दीक्षाभूमि और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रमजान, जैन, सिख सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। संबंधित कार्यक्रम में उन्होंने मानव कल्याण, युवाओं में बढ़ते नशे के खतरे और पुलिस सेवा में अवसरों पर ही विचार रखे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी सेवा नियम का उल्लंघन नहीं किया है।



Created On :   29 Jun 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story