Beed News: रेत घोटाले के आरोपी तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना

रेत घोटाले के आरोपी तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
एफआईआर दर्ज करने की मांग

Beed News गेवराई तहसील में आवास योजना के लिए रेत वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर तहसीलदार संदीप खोमणे को मुख्य आरोपी बनाकर उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर गोदावरी बचाव सर्वदलीय कृती समिति, गेवराई की ओर से मंगलवार को बीड कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे विधानभवन के सामने आंदोलन करेंगे।

धरने के दौरान प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आवास योजना के लिए रेत वितरण में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। समिति ने मांग की कि तहसीलदार संदीप खोमणे को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाकर उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा 100 करोड़ रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाए।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि यह कथित रेत घोटाला तलाठी, धोंडराई मंडल अधिकारी, चकलांबा मंडल अधिकारी, उमापुर मंडल अधिकारी और तहसीलदार की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था। इसलिए केवल औपचारिक कार्रवाई करने के बजाय संबंधित तहसीलदार और मंडल अधिकारियों को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर अजय दाभाडे, राजेंद्र मोटे, राहुल चालाक, पप्पू गायकवाड़, महेश बेदरे और अण्णासाहेब राठोड सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।


Created On :   30 Jun 2026 5:54 PM IST

Tags

Next Story