- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- नायगांव मयूर में तेंदुए का आतंक -...
गांव में भय: नायगांव मयूर में तेंदुए का आतंक - गोशाला में घुसकर भैंस के पाड़े को बनाया निवाला

Beed News. पाटोदा तहसील के नायगांव मयूर क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की रात तेंदुए ने गोशाला में घुसकर भैंस के पाड़े को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और किसान खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नायगांव मयूर निवासी किसान सलीम दादामियां पठाण के खेत स्थित गोशाला में हमेशा की तरह पशु बंधे हुए थे। मंगलवार रात तेंदुआ गोशाला में घुस आया और बंधे हुए पशुओं में पाड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े को मौके पर ही मार डाला। बुधवार सुबह जब किसान गोशाला पहुंचे तो बछड़ा मृत अवस्था में मिला तथा उसके शरीर पर तेंदुए के हमले के स्पष्ट निशान दिखाई दिए।
ग्रामीणों के अनुसार, नायगांव क्षेत्र में तेंदुए के हमलों की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ कई किसानों के पालतू पशुओं और बछड़ों को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रहे हमलों से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े -घरकुल योजना के नाम पर 18 करोड़ का रेत घोटाला, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार!
तेंदुए की बढ़ती मौजूदगी के कारण किसानों में भय का वातावरण है। खेतों में सिंचाई करने या अन्य कृषि कार्यों के लिए अकेले जाने की हिम्मत अब कोई नहीं जुटा पा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग से इस गंभीर मामले पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
Created On :   17 Jun 2026 7:07 PM IST













