- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बीड के अंबाजोगाई में सोने का...
Beed News: बीड के अंबाजोगाई में सोने का बिस्किट देने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी

Beed News अंबाजोगाई शहर में पंचायत समिति परिसर के पास एक महिला को सोने का बिस्किट देने का लालच देकर अज्ञात ठगों ने उसके गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 2 मई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमनबाई कांबले (65, निवासी अंबाजोगाई) पंचायत समिति परिसर के पास सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपियों ने आपस में साजिश रचते हुए उनके सामने गुलाबी रंग के कागज में लिपटा पीले रंग की धातु का एक बिस्किट जानबूझकर गिराया और उसे उठाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने महिला को विश्वास में लेते हुए कहा कि यह सोने का बिस्किट है और वे इसे उन्हें दे देंगे।
लालच में आई महिला जब वह बिस्किट लेने लगी, तब आरोपियों ने चालाकी से उनके गले में पहनी सोने की चेन और नकद राशि अपने कब्जे में ले ली। बाद में उन्होंने महिला को नकली पीले रंग की धातु का बिस्किट थमा दिया और मौके से फरार हो गए। इस ठगी में महिला की करीब सवा तोला वजन की सोने की आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है, तथा 2 हजार रुपये नकद । कुल मिलाकर महिला को 1 लाख 82 हजार रुपये की ठगी लगाई।
यह भी पढ़े -देश में 90 करोड़ लोगों के नाम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्ड होल्डर
Created On :   3 Jun 2026 6:04 PM IST












