- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- धनंजय देशमुख के खिलाफ दर्ज मामला -...
हत्या के प्रयास का मामला: धनंजय देशमुख के खिलाफ दर्ज मामला - खिंडकर के सिर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Beed News. मस्साजोग के दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख के खिलाफ बीड ग्रामीण पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक व्यक्ति के सिर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की कोशिश की और गंभीर धमकियां दीं। घटना के बाद जिले सहित राज्यभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि संतोष देशमुख की हत्या के बाद धनंजय देशमुख लगातार न्याय की मांग को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग करते हुए कई बार आक्रामक रुख अपनाया था। ऐसे में अब उन्हीं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -मुंबई में बड़ी साजिश का खुलासा, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को भेजी जा रही थी रेकी की जानकारी
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बेलवाड़ी निवासी समाधान खिंडकर (30) अपने मित्र दीपक रसाल, योगेश मनेरी और अन्य साथियों के साथ बीड बायपास रोड स्थित होटल शेतकरी राजा में भोजन करने गया था। उसी समय रविराज साबले भी वहां मौजूद थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह इंस्टाग्राम पर रविराज साबले का लाइव वीडियो दिखा रहा था, तभी धनंजय देशमुख के अंगरक्षक ने उसका मोबाइल फोन ले लिया। जब उसने इसका कारण पूछा, तो कथित रूप से धनंजय देशमुख वहां पहुंचे और उसे अपने मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी।
शिकायत के मुताबिक, देशमुख ने कहा कि उनके पास इतना पैसा है कि वे उसे आसानी से खत्म कर सकते हैं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने अंगरक्षक की कमर से पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता के सिर पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि देशमुख ने गाली-गलौज करते हुए हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया।
बीड ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 352, 351(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   31 May 2026 7:07 PM IST













