- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में 9 से 12 तक ब्रिक्स का...
Nagpur News: नागपुर में 9 से 12 तक ब्रिक्स का ट्रांसपोर्ट महाकुंभ, 11 देशों के नीति-निर्माता करेंगे मंथन

Nagpur News भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 9 से 12 जुलाई तक नागपुर में तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित होगी। इसमें ब्रिक्स के ५ मूल सदस्य देश भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके आलावा अन्य देशो में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया के देशों के वरिष्ठ अधिकारी, परिवहन विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग लेंगे।
इन विषयो पर चर्चा : चार दिवसीय बैठक में सस्टेनेबल मोबिलिटी, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स, सड़क सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जलवायु परिवर्तन के अनुरूप मजबूत परिवहन अवसंरचना जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। सदस्य देश भविष्य की परिवहन चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति तैयार करेंगे।
इससे पहले नागपुर कर चूका जी-20 की मेजबानी : भारत इस बार ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता कर रहा है। इसलिए विभिन्न ब्रिक्स बैठकें देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जा रही हैं। उपराजधानी नागपुर में ब्रिक्स के तहत ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप बैठक आयोजित की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2023 में भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान शहर में सिविल-20 (सी-20) का सफल आयोजन हुआ था। अब ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की मेजबानी के साथ नागपुर एक बार फिर वैश्विक कूटनीतिक और नीति-निर्माण गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है
Created On :   3 July 2026 4:29 PM IST















