पीयूष गोयल ने कहा - युवाओं में निवेश ही विकसित भारत की है सबसे बड़ी पूंजी

पीयूष गोयल ने कहा - युवाओं में निवेश ही विकसित भारत की है सबसे बड़ी पूंजी
  • एमपी लीड फेलोज़ के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे केन्द्रीय मंत्री
  • युवाओं में निवेश ही विकसित भारत की है सबसे बड़ी पूंजी
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पाने में युवाओं की अहम भूमिका

New Delhi News. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि युवाओं में निवेश ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। भारत का भविष्य उसकी युवा शक्ति में निहित है तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। गोयल ने यह बात शुक्रवार को वाणिज्य भवन में आयोजित एमपी लीड फेलोज़ के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे युवा आबादी वाले देशों में अग्रणी है और यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, अवसर तथा उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, तो भारत वैश्विक नेतृत्व की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है। संवाद के दौरान मेंटरशिप, उद्यमिता, रोजगार सृजन, नवाचार तथा समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पाने में युवाओं की अहम भूमिका : सांसद गोपछड़े

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. अजित गोपछड़े ने कहा कि एमपी लीड पहल का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को नेतृत्व, जनसेवा तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने चयनित एमपी लीड फेलोज़ को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Created On :   10 July 2026 5:31 PM IST

Tags

Next Story