जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट का 19वां दिन: अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, 7 किलो घटा वजन, BP से लेकर हार्र रेट हुआ ड्रॉप

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, 7 किलो घटा वजन, BP से लेकर हार्र रेट हुआ ड्रॉप
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को 19 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को 19 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। डॉक्टर्स ने बताया कि वांगचुक का वजन साल किलोग्राम से ज्यादा घट गया है। बता दें, सीजेपी का प्रदर्शन परीक्षा अनियमिताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर चल रहा है।

डॉक्टर्स ने बुधवार को वांगचुक के लिए स्वास्थ्य बुलेट जारी किया। जिसके मुताबिक, वांगचुक का वजन घटकर 5940 किलोग्राम हो गया है। भूख हड़ताल शुरू होने के बाद उनका वजन कुल 7 किलोग्राम से ज्यादा घट गया है।

सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट

प्रदर्शन में बैठने की स्थिति में वांगचुक का ब्लड प्रेशर 103/68 हो गया है। वहीं, लेटने की स्थिति में उनका बीपी 111/73 दर्ज किया गया है। उनकी हार्ट रेट 74 प्रति मिनट, ब्लड शुगर लेवल 75 और ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक, वांगचुक के शरीर में पानी का स्तर ठीक है। वह मानसिक रूप से सतर्क हैं।

बता दें, लंबे समय से सीजेपी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी है। सीजेपी ने परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक की वजह से छात्रों और उनके परिवारों की जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

CJP ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के ऑफिशियल हैंडल पर से बैन हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इस फैसले को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा, "सोमन वांगचुक की भूख हड़ताल का 11 दिन, इन मांगों के लिए कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।"

वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन से जुड़ी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के मेंबर्स (नेहा, मनीष, ऋषिकेश, दीपक, कुमार वर्मा और आमीन ने प्रदर्शन स्थल पर एक अलग मंच पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी।

Created On :   8 July 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story