Bankipur By Election 2026: बांकीपुर से BJP ने खत्म किया सस्पेंस, नितिन नवीन की सीट से अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, RJD की रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। इस सीट से बीजेपी ने अभिषेक कुमार पर दांव लगाया है। पहले इस सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -बिहार मोतिहारी में बिना वैध दस्तावेज के रह रही यूक्रेनी महिला गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम
बांकीपुर उपचुनाव पर उम्मदीवारी के लिए 4 घंटे चली चर्चा
इस सीट पर उम्मीदवारी की बात करें तो अभिषेक बनर्जी का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था। ऐसे में बीजेपी ने उनके नाम की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। बीजेपी मुख्यालय ने मंगलवार को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवार के नाम के लिए तीन-चार नाम रेस में थे। लेकिन इनमें से किसी को मौका नहीं मिला।
इससे पहले जो नाम बांकीपुर उपचुनाव के लिए चर्चा में थे उनमें टॉप पर नील रतन घोष का नाम था। वह नीतीन के करीबी थे। वहीं, बिहार के सियासी हल्कों में चर्चा थी कि नील रतन घोष ही बांकीपुर से होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। नील रतन घोष के अलावा अजय आलोक के नाम की भी चर्चा थी।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव प्रशांत किशोर के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका
आरजेडी ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
अभिषेक कुमार के नाम के ऐलान के साथ बीजेपी के उम्मीदवार पर से सस्पेंस खत्म हो चुका है। इससे पहले सोमवार को आरजेडी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया था। आरेजडी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला अब बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार से होगा। वहीं, बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत कुमार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत कुमार के चुनावी मैदान में उतरने से किसे कितना नुकसान हो सकता है।
Created On :   7 July 2026 8:42 PM IST








