West Bengal News: बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर सियासत, बीजेपी बोली- किसी अपराधी को नहीं बख्शेंगे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इस बीच राज्य बीजेपी अध्यक्ष और भाजपा सांसद राहुल सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़े -ओरछा में 18 और 19 जुलाई को होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?
बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर, राज्य बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव से पहले, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं से वादा किया था- 'भय आउट, भरोसा इन'। यह पीएम का संदेश था। हम वही कर रहे हैं जो हमने अपने घोषणापत्र में कहा था। पश्चिम बंगाल में अभी जो सरकार है, वह पश्चिम बंगाल सरकार है, बीजेपी सरकार नहीं। सुवेंदु अधिकारी सीएम हैं इसलिए सरकार ने वे कदम उठाए हैं जो उसे उठाने चाहिए थे। सब कुछ पश्चिम बंगाल की जनता के सामने है। किसी भी अपराधी या बलात्कारी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े -बांकीपुर से BJP ने खत्म किया सस्पेंस, नितिन नवीन की सीट से अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, RJD की रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
सांसद का बयान
बारुईपुर रेप-मर्डर केस पर BJP सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर कोई मरना चाहता है, तो भगवान भी उसे नहीं बचा सकते। मेरी नजर में, उसने (प्रभास मंडल) अपनी मौत खुद बुलाई। उसके साथ जो हुआ वह तय करना अधिकारियों का काम है।
यह भी पढ़े -ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरि के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार, जांच से पहले विचार व्यक्त करना अनुचित
आरोपी का एनकाउंटर
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के रेप और हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। केस का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के अनुसार, देर रात उसे घटनास्थल पर ले जाया गया था ताकि पूरे मामले को समझा जा सके। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और गोली चला दी। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच अभी भी जारी है और बाकी आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
क्राइम सीन पर क्या हुआ?
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे जांच टीम आरोपी को लेकर सूर्यापुर पहुंची थी। वहां पूरी घटना को दोबारा समझने की तैयारी चल रही थी। इसी समय आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। उसने एक गोली चलाई और वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Created On :   8 July 2026 1:56 PM IST








