- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ओरछा में 18 और 19 जुलाई को होगी...
MP News: ओरछा में 18 और 19 जुलाई को होगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ओरछा में 18 और 19 जुलाई को बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित 23 जून 2026 को 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक जो प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़े -राजधानी भोपाल में तेज बारिश का असर, रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह बहा पानी, यात्री होते रहे परेशान
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। दो दिवसीय बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मंथन होगा।
यह भी पढ़े -एमपी में नए वक्फ बोर्ड का गठन, पहली बार दो हिंदू सदस्य को किया शामिल, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
इन मुद्दों पर भी होगा मंथन
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन आगामी कार्यक्रमों के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
Created On :   8 July 2026 2:47 AM IST













