ईडी की कार्रवाई: एनसीएल के पूर्व सीएमडी और अलीराजपुर के आबकारी अधिकारी भदौरिया को नोटिस

एनसीएल के पूर्व सीएमडी और अलीराजपुर के आबकारी अधिकारी भदौरिया को नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल जोनल ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के तत्कालीन चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) भोला सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के चलते प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल जोनल ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के तत्कालीन चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) भोला सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के चलते प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की है। इस पर कोर्ट ने भोला सिंह को नोटिस दिया है। सीबीआई, एंटी-करप्शन ब्रांच-2, दिल्ली द्वारा भोला सिंह के खिलाफ जनवरी, 2022 से जनवरी 2024 के बीच आय से अिधक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज किया था। जिस समय सीबीआई ने केस दर्ज किया था, तब भोला सिंह एनसीएल में सीएमडी थे।

इस पर ईडी ने जांच शुरु की, जिसमें पता चला कि भोला सिंह ने जानबूझकर कैश और सोने के गहने अपने पास रखे, छिपाए। भ्रष्टाचार की कमाई को बेदाग संपत्ति के तौर पर दिखाया। इसके लिए भोला सिंह ने बैंकिंग चैनलों से अचल संपत्ति खरीदी। थर्ड पार्टी से मिले 50 लाख रुपये का इस्तेमाल, दूसरे फंड के साथ, रांची के सेल सिटी में एक रेजिडेंशियल फ्लैट खरीदने के लिए ब्लेक मनी का उपयोग कर बेदाग प्रॉपर्टी बताई। ज्ञात हो कि 2.79 करोड़ अवैध कमाई की संपदा मिली थी, जिसे ईडी ने पहले ही अटैच कर ली थी।

भदौरिया के पास मिली 18.20 करोड़ की संपदा

ईडी ने अलीराजपुर के तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की है, इस पर इंदौर कोर्ट ने भदौरिया को नोटिस दिया है। ईडी ने लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज केस में मनी लॉन्ड्रिंग के चलते जांच में लिया था। ईडी को जांच में पता चला कि भदौरिया ने जानबूझकर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर महंगी चल-अचल संपत्तियों में अवैध कमाई निवेश की है। जांच के दौरान पता लगाई गई कुल कमाई 18.20 करोड़ रुपये मिली थी। ईडी ने इसे अटैच करने का प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था। अटैच की गई संपत्तियों में कैश, सोना और चांदी, अचल संपत्तियां सहित दूसरी संपत्तियां शामिल हैं। इस पर नोटिस जारी किया गया।

Created On :   8 July 2026 2:21 AM IST

Tags

Next Story