- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मोहन सरकार ने नगरीय निकायों में...
MP News: मोहन सरकार ने नगरीय निकायों में नियुक्त किए 756 एल्डरमैन, भोपाल-इंदौर की लिस्ट पर सस्पेंस बरकरार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को नगरीय निकायों में नियुक्त 756 एल्डमैनों (मनोनीत पार्षद) की अधिसूचना तीन माह बाद जारी की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 46 नगर पालिकाओं में 276 और 120 नगर परिषदों में 480 एल्डमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।
भोपाल-इंदौर की सूची आना अभी बाकी
फिलहाल, भोपाल और इंदौर के नगरीय निकायों की सूची जारी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों शहरों में अलग-अलग राजनीतिक कारणों से नामों पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
बता दें, साल 2027 में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। लिहाजा, नवनियुक्त एल्डरमैनों को कार्य करने के लिए 1.5 साल से भी कम का समय है। नियुक्ति के बाद सभी एल्डरमैनों का पुलिस सत्यापन करेगी। इसके बाद कार्योत्तर अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने डोडा में बादल फटने से प्रभावित पीड़ितों के लिए राहत के आदेश दिए
परिषद की बैठकों में शामिल हो सकते हैं एल्डरमैन
राज्य के नगरीय निकायों में प्रशासनिक और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को एल्डरमैन नियुक्त करने का प्रावधान है। एल्डमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होता है। अमूमन राजनीतिक दलों की ओर से सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम संगठन की ओर से प्रस्तावित किए जाते हैं। इनका कार्यकाल संबंधित परिषद कके कार्यकाल तक रहता है।
Created On :   7 July 2026 11:21 PM IST












