दिल्ली से भोपाल आ रही फ्लाइट हुई लेट: खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के बाद नागपुर की ओर डायवर्ट

खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के बाद नागपुर की ओर डायवर्ट
राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने से हवाई उड़ाने प्रभावित हुई। दिल्ली से भोपाल आ रही एयर इंडिया फ्लाइट रनवे के करीब पहुंचने के बावजूद लैंड नहीं हो पाया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने से हवाई उड़ाने प्रभावित हुई। दिल्ली से भोपाल आ रही एयर इंडिया फ्लाइट रनवे के करीब पहुंचने के बावजूद लैंड नहीं हो पाया। लैंडिग के दौरान तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के चलते पायलट ने फ्लाइट को नागपुर ले जाने का फैसला किया। मौसम में सुधार होने के बाद फ्लाइट वापस से भोपाल के लिए टेक ऑफ हुई।

रनवे पर पहुंचते ही विजिबिलिटी जीरो

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2759 शाम करीब 7 बजे भोपाल लैंड करने वाली थी। फ्लाइट में 147 यात्री सवार थे। इस दौरान जब फ्लाइट राजा भोज एयरपोर्ट के ऊपर पहुंची तब लैंडिग की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन, तेज बारिश और कम विजिबिलिटी ने रनवे पर लैडिंग के हालातों को मुश्किल बना दिया।

नागपुर में वेटिंग

फ्लाइट के नागपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को एयरलाइन की ओर से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान सभी यात्री विमान के अगले निर्देश की प्रतिक्षा कर रहे हैं। भोपाल में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट ने भोपाल के लिए उड़ान भरी। निर्धारित समय की तुलना में फ्लाइट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची, हालांकि पूरी यात्रा सुरक्षित रही।

यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि खराब मौसम में यदि रनवे पर दृश्यता तय मानकों से कम हो जाए तो विमान की लैंडिंग नहीं कराई जाती। ऐसे मामलों में वैकल्पिक एयरपोर्ट पर विमान उतारना सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इस घटना में सभी 147 यात्री सुरक्षित रहे और किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

Created On :   8 July 2026 2:32 AM IST

Tags

Next Story