- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा नेता की करंट से मौत पर...
MP News: भाजपा नेता की करंट से मौत पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में डीबी मॉल के सामने बिजली के पोल से अधिवक्ता और भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से हुई मौत पर गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डीबी मॉल के सामने पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही के कारण दिव्यऋषि तिवारी की मृत्यु होना प्रमाणित होता है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया जाए। घटना स्थल पर प्रॉपर अर्थिंग और इंसुलेशन की व्यवस्था की भी जांच की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े -DB मॉल के सामने करंट मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री पर हुई कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना ने कहा कि हादसे के बाद सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया, लेकिन अभी तक दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तिवारी की मौत विभागों की लापरवाही की वजह से हुई है। यह केवल एक हादसा नहीं था। उन्होंने कहा भोपाल में कई जगहों पर बिजली के तार खुले पड़े हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर की गई अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। कांग्रेस की मांग है कि जांच को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी तय हो।
यह भी पढ़े -अमित शाह के भोपाल दौरे पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले-क्या वे प्रदेश के असल मुद्दों पर समीक्षा करेंगे
बिजली की अव्यवस्था, सड़क निर्माण, मेट्रो कार्य और स्मार्ट सिटी से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हादसे ने हों इसके लिए प्रशासन प्रबंधन करे। आपको बता दें हाल ही में भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी की पोल में करंट होने की वजह से मौत हो गई थी। जिसके लिए भोपाल कलेक्टर ने जांच के लिए समिति बनाई है। समिति को पांच दोनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिस पोल से भाजपा नेता की मौत हुई थी वहां कई लोगों को करंट लग चुका है। जिसकी शिकायत भी की गई थी। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
Created On :   3 Oct 2026 12:22 AM IST













