MP News: तय समय से तीन घंटे देरी से भोपाल पहुंचे अमित शाह, सीएम मोहन यादव ने की अगवानी

तय समय से तीन घंटे देरी से भोपाल पहुंचे अमित शाह, सीएम मोहन यादव ने की अगवानी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके भोपाल पहुंचने का समय पहले निर्धारित था, लेकिन वे करीब तीन घंटे की देरी से राजधानी पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर को भोपाल पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार उनके भोपाल पहुंचने का समय पहले निर्धारित था, लेकिन वे करीब तीन घंटे की देरी से राजधानी पहुंचे।

भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अमित शाह की अगवानी की। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थीं। उनके आगमन के बाद निर्धारित कार्यक्रमों के तहत आगे की गतिविधियां होंगी। अमित शाह के स्वागत के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।

Created On :   3 Oct 2026 12:49 AM IST

Tags

Next Story