Bhopal News: DB मॉल के सामने करंट मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री पर हुई कार्रवाई

DB मॉल के सामने करंट मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच रिपोर्ट के बाद सहायक यंत्री पर हुई कार्रवाई
मध्य प्रदेश की राजधानी में भाजपा नेता और अधिवक्ता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट लगने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में भाजपा नेता और अधिवक्ता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट लगने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। भोपाल नगर निगम प्रशासन ने विद्युत शाखा प्रभारी सहायक यंत्री सुमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद अब उन्हें नगर पालिका निगम भोपाल में सहायक यंत्री (विद्युत) के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई नगर पालिका निगम भोपाल के सामान्य प्रशासन विभाग ने की है।

आदेश के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए भोपाल कलेक्टर ने 28 सितंबर, 2026 को चार सदस्यों की टीम बनाई थी। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट आज (2 अक्टूबर) को सौंपी। रिपोर्ट में बताया गया है कि दायित्वों में लापरवाही एवं उदासीनता पाई जाने की वजह से सुमित सिंह को तत्काल अपने पद से हटाया जाता है और उन्हें अगले आदेश तक सहायक यंत्री के पद पर नियुक्त किया जाता है।

गौरतलब है कि अधिवक्ता दिव्य ऋषि तिवारी 27 सितंबर, 2026 को भोपाल के डीबी मॉल के सामने से निकल रहे थे। इस दौरान वह मॉल के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। इस दौरान उन्हें करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अधिवक्ताओं के समूह ने एमपी नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े -अमित शाह के भोपाल दौरे पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले-क्या वे प्रदेश के असल मुद्दों पर समीक्षा करेंगे

Created On :   2 Oct 2026 9:32 PM IST

Tags

Next Story