MP News: मंडला एवं हरसूद में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कराने का कार्यक्रम बना

मंडला एवं हरसूद में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कराने का कार्यक्रम बना
4 अक्टूबर को मंडला एवं 5 अक्टूबर को खण्डवा जिले के हरसूद (छनेरा) में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण करने का कार्यक्रम राज्य के वन विभाग के अधीन कार्यरत एमपी लघु वनोपज संघ ने बनाया है जिसमें सीएम को आमंत्रित किया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 4 अक्टूबर को मंडला एवं 5 अक्टूबर को खण्डवा जिले के हरसूद (छनेरा) में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का वितरण करने का कार्यक्रम राज्य के वन विभाग के अधीन कार्यरत एमपी लघु वनोपज संघ ने बनाया है जिसमें सीएम को आमंत्रित किया गया है। दोनों स्थानों पर करीब 20-20 करोड़ रुपये संग्राहकों को बोनस राशि वितरित होगी।

इस साल कुल 139 करोड़ 20 लाख रुपये की बानस राशि विभिन्न वनमंडलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित होनी है जिसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से की जा रही है। यह बोनस राशि वर्ष 2024 में संग्रहित हुये 22 हजार 212 मानक बोरा तेंदूपत्ता के विक्रय से प्राप्त हुई राशि में से दी जायेगी। यह कार्य वन विभाग लघु वनोपज संघ करवाता है।

रद्द किया कान्हा टाइगर रिजर्व का कार्यक्रम

बुधवार को अचानक सीएम मोहन यादव ने वन्यप्राणी सप्ताह की शुरुआत करने 1 अक्टूबर को कान्हा टाइगर रिजर्व जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। दरअसल भाजपा के शीर्ष नेता भोपाल पहुंचे हैं तथा 3 अक्टूबर को केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भोपाल आ रहे हैं। इसके चलते कान्हा का कार्यक्रम निरस्त करना कारण बताया जा रहा है।

Created On :   2 Oct 2026 1:29 AM IST

Tags

Next Story