MP News: कौन बनेगा करोड़पति में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी भाेपाल रीजन की टीम

कौन बनेगा करोड़पति में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी भाेपाल रीजन की टीम
आयकर अधिकारी-कर्मचारिय बनें कौन बनेगा करोड़पति सीजन-2 में विजेता-उपविजेता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी), क्षेत्रीय परिसर भोपाल ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीके) के सिजन-2 के टायर-2 और ग्रांड फिनाले में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में आयकर विभाग के मप्र , छत्तीसगढ़ और नागपुर क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सिजन-2 के लिए कुल 550 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदन किया था। प्रतिभागियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था।

श्रेणी-1 में इंस्पेक्टर तक के कर्मचारी और श्रेणी-2 में इंकम टेक्स ऑफिसर और उससे उच्च अधिकारी थे। टायर--1 परीक्षा के बाद दोनों श्रेणियों से 30-30 (कुल 60) प्रतिभागियों का चयन टायर-2 के लिए किया गया। टायर-2 के बाद प्रत्येक श्रेणी से 5-5 प्रतिभागी ग्रांड फिनाले के लिए चयनित हुए। टायर-2 और ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों से नवीन आयकर अधिनियम, 2025 सहित विभिन्न कर-विषयों पर आधारित रोचक आैर चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इस मुकाबले के बाद दोनों श्रेणियों में विजेता और रनर-अप का चयन किया गया।

ग्रांड फिनाले/अंतिम राउंड में विजेता और उप विजेता

श्रेणी-1 में दुष्यंत कुमार गुप्ता, आयकर निरीक्षक रहे। जबकि रनर अप में दीपक कुमार, आयकर निरीक्षक, जबलपुर, हिमांशु सिंह, आयकर निरीक्षक, भोपाल, दीपक गौर, आयकर निरीक्षक , इंदौर, सौरभ अवस्थी, आयकर निरीक्षक, जबलपुर रहे। श्रेणी-2 में आईटीओ और उनसे उच्च अिधकारी में कृष्ण कुमार चौधरी, आयकर अधिकारी, बिलासपुर शामिल रहे। जबकि रनर-अप में नीरज अग्रवाल, आयकर अधिकारी भोपाल, आशीष मोदगिल, आयकर अधिकारी भोपाल, ओमप्रकाश, आयकर अधिकारी भोपाल, मोचन मेहेर, आयकर अधिकारी, रायपुर रहे।

Created On :   2 Oct 2026 1:14 AM IST

Tags

Next Story