Bhopal News: भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के बाद पानी और सीवर के पाइप लाइनों को किया जा रहा शिफ्ट, भोपाल में 230 किमी की हुई पहचान

भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के बाद पानी और सीवर के पाइप लाइनों को किया जा रहा शिफ्ट, भोपाल में 230 किमी की हुई पहचान
इंदौर में भागीरथपुरा की घटना और भोपाल के वैशाली नगर में मिले ई-कोलाई बैक्टीरिया के बाद अब भोपाल नगर निगम ने सीवर की पाइप लाइनों को पीने के पानी की पाइप लाइन से दूर करने का काम शुरू किया है। ताकि दोबारा भागीरथपुरा जैसी घटना से बचा जा सके।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर में भागीरथपुरा की घटना और भोपाल के वैशाली नगर में मिले ई-कोलाई बैक्टीरिया के बाद अब भोपाल नगर निगम ने सीवर की पाइप लाइनों को पीने के पानी की पाइप लाइन से दूर करने का काम शुरू किया है। ताकि दोबारा भागीरथपुरा जैसी घटना से बचा जा सके। बीएमसी ने लगभग 230 ऐसी पाइपलाइनों की पहचान की है जो सीवर के नजदीक हैं। जिनसे पीने के पानी के दूषित होने का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के भागीरथपुरा में पानी दूषित होने की घटना के बाद प्रदेश में एक सर्वे किया गया था। सर्वे में सीवर की लाइन और पानी की पाइप लाइन के बीच कम दूरी वाली स्थानों को पता लगाने के लिए कहा गया था। सर्वे के दौरान भोपाल में ऐसी पाइपलाइनों की पहचान हुई जिन्हें लगभग 15 से 20 साल पहले बिछाया गया था। लेकिन कॉलोनियों के बढ़ने के साथ ही पानी की लाइनों के साथ सीवर की पाइप लाइन भी बिछा दी गई। इससे कई पुरानी और डैमेज पाइप लाइन के लीकेज के चलते सीवर का पानी पीने की पाइपलाइनों में घुसने का खतरा बढ़ गया था। जिसको देखते हुए नगर निगम ने इन जोखिम वाली पाइपलाइनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना शुरू की। इसमें कई जगहों पर कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं करीब 200 किमी के हिस्से पर पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम किया जा रहा। जिसे अगले साल तक पूरा होने की संभावना है।

15 साल पुरानी पाइप लाइन बदली जाएंगी

अधिकारियों के अनुसार निगम ने पानी की पाइपलाइनों को सीवर लाइनों से दूर शिफ्ट करने का काम शुरू किया है। पाइपलाइनों को शिफ्ट करने का पहला चरण पूरा हो चुका है। करीब 22 किमी की पाइप लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। 15 साल से ज्यादा पुरानी पानी की पाइपलाइनों को बदला जा रहा। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर उदित गर्ग ने कहा कि लगभग 15 साल पुरानी सभी जल आपूर्ति पाइप लाइनों को बदलने का काम चल रहा। लगभग 22 किमी पाइप लाइनों को पहले ही बदला या शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी पाइपलाइनों को भी इलाके की ज़रूरतों और स्थितियों के आधार पर बदला जाएगा।

भोपाल में भी मिल चुका है ई-कोलाई बैक्टीरिया

भोपाल के वैशाली नगर में भी खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिल चुका है। जांच में यह बैक्टीरिया आरओ वाटर में भी मिला। जिसके चलते भय का माहौल बना। रहवासियों ने सप्लाई का पानी छोड़कर पैक्ड वाटर पीना शुरू कर दिया है। हालांकि घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने जांच कर इस पर कार्य शुरू किया। जिसके बाद व्यवस्थाएं बदली हैं। इस घटना में कई लोग बीमार भी हुए। रहवासियों ने आशंका जताई कि सीवर और पीने के पानी की पाइप लाइन में गड़बड़ी के चलते यह हुआ।

Created On :  

Tags

Next Story