Bhopal Central Jail News: 'समय पर इलाज मिलता तो बच जाती भाई की जान', भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी की मौत पर बहन के गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षित राजपूत के रूप में हुई है। वह पिछले तीन महीने से जेल में बंद था। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसके भाई की जान चली गई।
यह भी पढ़े -भोपाल में दुकानें सील करने के बजाय टीएनसीपी का कार्यालय होना चाहिए सील, मास्टर प्लान न लाना सरकार की गलती - कांग्रेस
तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्षित राजपूत लूट और मारपीट के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था। पिछले तीन महीने से वह जेल में सजा काट रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में जेल से हमीदिया अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, उपचार के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े -प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग-जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को BJP राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा - 'कार्यकर्ताओं के बीच जाओ, संवाद..'
बहन ने लगाए गंभीर आरोप
हर्षित की मौत के बाद उसकी बहन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने पहले भी जेल प्रशासन से अपने भाई का इलाज कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित उपचार नहीं मिलने के कारण हर्षित की हालत बिगड़ती चली गई।
मृतक की बहन ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके भाई को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी उसे सही इलाज नहीं मिला। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
फिलहाल, कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Created On :  

