MP News: भोपाल में हर्षित की मौत पर सड़क पर संग्राम, स्ट्रेचर पर शव रखकर किया चक्काजाम, पुलिस की तैयारी फेल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में पिछले तीन महीने से बंद हर्षित राजपूत की गुरुवार देर रात मौत के बाद परिजनों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने प्रदर्शन और चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भोपाल पुलिस का इंटेलिजेंस तंत्र स्थिति का पहले से आकलन करने में नाकाम साबित हुआ।
परिजन हमीदिया अस्पताल से हर्षित का शव स्ट्रेचर पर रखकर करीब 3 किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गए। यहां उन्होंने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके में यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े -भोपाल की स्वदेशी वैक्सीन से शिवराज का राहुल गांधी को जवाब, कहा- देश के सामर्थ्य पर गर्व होना चाहिए
पुलिस की समझाइश का नहीं हुआ असर
जानकारी के मुताबिक, परिजन करीब एक घंटे से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस की तैयारियों पर उठे सवाल
हर्षित की मौत के बाद परिजनों में पहले से नाराजगी थी। उन्होंने शुक्रवार सुबह ही प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस समय रहते स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाई।
यह भी पढ़े -भोपाल में बनेगी BSL-4 लैब, 300 करोड़ रुपए होंगे खर्च, शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, बर्ड फ्लू की देश की पहली वैक्सीन भोपाल में तैयार
परिजनों का शव लेकर हमीदिया अस्पताल से पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंचना और वहां चक्काजाम करना पुलिस की पूर्व सूचना व्यवस्था और कानून-व्यवस्था संभालने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी परिजनों से बातचीत कर रहे हैं और प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश जारी है।
Created On :  

