भोपाल न्यूज: बोर्ड ऑफिस के पास 11वीं मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड रास्ते में फंसी, लिफ्ट का सर्किट भी जला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास शुक्रवार रात कालीन देव टावर की टॉप फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
यह भी पढ़े -भोपाल में हर्षित की मौत पर सड़क पर संग्राम, स्ट्रेचर पर शव रखकर किया चक्काजाम, पुलिस की तैयारी फेल
हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी कॉलोनी के अंदर तो पहुंच गई, लेकिन स्थायी अवरोध (परमानेंट स्टॉपेज) के चलते बिल्डिंग के नीचे तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सीढ़ियों के सहारे 11वीं मंजिल पर पहुंचे फायरकर्मी
फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिल्डिंग तक नहीं पहुंच पाने के कारण दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों का सहारा लिया। वे सीढ़ियों से होते हुए सीधे 11वीं मंजिल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की चपेट में आने से बिल्डिंग की लिफ्ट का सर्किट भी जल गया। इससे लिफ्ट की व्यवस्था प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़े -भोपाल में बनेगी BSL-4 लैब, 300 करोड़ रुपए होंगे खर्च, शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, बर्ड फ्लू की देश की पहली वैक्सीन भोपाल में तैयार
आग बुझाने का काम जारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने से बिल्डिंग में नुकसान हुआ है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
घटना के बाद बिल्डिंग में सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के बिल्डिंग के नीचे तक नहीं पहुंच पाने के कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों के सहारे 11वीं मंजिल तक जाना पड़ा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Created On :  

