- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 5 आईपीएस और 3 पुलिस अधिकारियों के...
MP News: 5 आईपीएस और 3 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मनीष भारद्वाज जबलपुर के अति पुलिस अधीक्षक बने

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पुलिस विभाग में बड़े बदलाव हुए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगरीय इंदौर मनीष भारद्वाज को जबलपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहोरा जबलपुर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा बनाया गया है। एसडीओपी त्योंथर मनस्वी शर्मा को उज्जैन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़े -भाजपा प्रदेश प्रभारी देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल में, पहुंचे बूथ कार्यकर्ताओं के घर
अभिषेक सिर्रा सहा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भोपाल नगर पुलिस अधीक्षक बलाघाट
नितिन बघेल एसडीओपी लहार भिण्ड एसडीओपी बडोनी दतिया
हेमंत पांडे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सीहोर एसडीओपी गुना
दिव्या झारिया उप पुलिस अधीक्षक भोपाल एसडीओपी मूंदी खण्डवा
प्रतिमा जैन प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सागर उप पुलिस अधीक्षक जेएनपीए सागर
प्रवीण त्रिपाठी एसडीओपी बडोनी दतिया एसडीओपी लहार भिण्ड
वीरेंद्र सिंह कुशवाह सहा सेनासी 14 वीं वाहिनी ग्वालियर सहा सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर
गिरीश कुमार जेजुरकर सहा पुलिस आयुक्त अजाक, नगरीय इंदौर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मंदसौर
रामनिवास यादव उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन
Created On :   2 Oct 2026 12:54 AM IST














