MP News: प्रदेश में 2 अक्टूबर 2026 को होंगी विशेष ग्रामसभायें, मनेगा रिफॉर्म उत्सव

प्रदेश में 2 अक्टूबर 2026 को होंगी विशेष ग्रामसभायें, मनेगा रिफॉर्म उत्सव
प्रदेश में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा तथा इसे नागरिक केंद्रित सुधारों के जनस्तर पर प्रसार हेतु रिफॉर्म उत्सव के रूप में आयोजित किया जायेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा तथा इसे नागरिक केंद्रित सुधारों के जनस्तर पर प्रसार हेतु रिफॉर्म उत्सव के रूप में आयोजित किया जायेगा।

इसके लिये राज्य के पंचायत आयुक्त छोटे सिंह ने सभी जिला पंचायतों के सीईओ को निर्देश जारी किये हैं तथा निर्देश में कहा है कि जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन अभियान योजना-सबकी योजना, सबका विकास एवं रिफार्म उत्सव के आयोजन हेतु नोडल अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित फैसिलिटेटर्स/ हितधारकों की नियुक्ति एवं आवश्यक उन्मुखीकरण समयपूर्व पूर्ण किया जायेगा।

सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर 2026 की विशेष ग्राम सभा का ग्राम पंचायत विकास योजना पोर्टल पर समयबद्ध शेड्यूलिंग सुनिश्चित किया जाये। ग्राम सभा में आगामी तैयारी का शुभारंभ करते हुए ग्राम पंचायत की वर्तमान स्थिति एवं स्थानीय विकास प्राथमिकताओं तथा कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों पर चर्चा की जाये।

Created On :   2 Oct 2026 1:32 AM IST

Tags

Next Story