- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- जापान की बौद्ध भिक्षुणी म्योसेन सतो...
MP News: जापान की बौद्ध भिक्षुणी म्योसेन सतो आएंगी भोपाल, धम्म देशना में देंगी शांति का संदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की बौद्ध भिक्षुणी म्योसेन सतो (Myosen Sato) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आ रही हैं। वह भोपाल के चुनाभट्टी स्थित बुद्धभूमि महाविहार में आयोजित एक विशेष धार्मिक समारोह में शामिल होगी। म्योसेन सतो का आगमन समारोह का मुख्य आकर्षण है। वे कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होगी। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित केंद्रों से पधार रहे कई गणमान्य मिक्षुगण शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर जयशंकर
भोपाल के चुनाभट्टी स्थित बुद्धभूमि महाविहार में 4 अक्टूबर रविवार को दोपहर दो बजे से वर्षावास के पावन अवसर पर “धम्म देशना एवं आशीर्वचन समारोह 2026” कार्यक्रम का आयोजन होना है। जापान की बौद्ध भिक्षुणी कार्यक्रम में धम्म साधना, मैत्री, करुणा और बुद्ध के शांति व मानव कल्याण के संदेश पर श्रद्धालुओं को अपना मुख्य आशीर्वचन और मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
समारोह का आयोजन दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ भोपाल के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत महाविहार के प्रमुख भिक्षु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो द्वारा बुद्ध वंदना के साथ की जाएगी। बौद्ध धम्म में वर्षावास का समय साधना, आत्म संयम और अध्ययन के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।
आपको बता दें मठ में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने वाली जापान की म्योसेन सतो एक प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षुणी है, जो भारत के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और बौद्ध धम्म के प्रचार -प्रसार के लिए जानी जाती है। एक साल के भीतर उनका भोपाल में दूसरा बड़ा कार्यक्रम है।
Created On :   2 Oct 2026 4:05 PM IST











