- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- राजनीतिक माइलेज के लिए बालाघाट आ...
MP News: राजनीतिक माइलेज के लिए बालाघाट आ रहे राहुल गांधी- राजेंद्र शुक्ल

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को भोपाल में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को संवेदनहीन बताया। उन्होंने दौरे की निंदा की और कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक माइलेज लेने के लिए आ रहे हैं।
बालाघाट में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने के बाद राहुल आ रहे। जब यह घटना हुई थी तब क्यों नहीं आए। इतने दिनों बाद बालाघाट क्यूं आ रहे। उनमें संवेदनशीलता नहीं है। वे बालाघाट राजनीति करने आ रहे हैं। अगर उनको आना था तो जब हादसा हुआ था तब आते। शुक्ल ने कांग्रेस को बालाघाट घटना का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा यह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस की सरकारों में नक्सलवाद और आतंकवाद बढ़ा। हमने बालाघाट को नक्सल मुक्त कराया। स्वास्थ्य व्यवस्था बालाघाट में बढ़ाई जा रही हैं। शुक्ल ने कहा जिन्होंने बालाघाट में समस्या दी आज वह वहां जा रहे हैं। समस्या की जड़ कांग्रेस रही है।
राहुल गांधी देश में भ्रम पैदा कर रहे हैं। नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद वहां सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में पहली बार 3000 से ज्यादा बॉंडेड डॉक्टरों की पोस्टिंग की गई है। ज्यादातर डॉक्टरों ने वहां ज्वाइन कर लिया है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में डोक्टरों की कमी दूर होगी। आरोग्य केंद्रों में सुविधा बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में भी सुविधा बढ़ाई गई हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हुई है। रेफरल सिस्टम के तहत भी जिला अस्पतालों में मरीजों की सुविधा बढ़ाई गई है। टीकाकरण को भी बढ़ाया गया है।
नर्सिंग सर्टिफिकेट के गलत इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में गधे के नाम से सर्टिफिकेट जारी होने के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिन्होंने यह किया है उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कुछ प्रावधान किया गया है। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   2 Oct 2026 12:24 AM IST












