Chhindwara News: कोतवाली पुलिस ने भोपाल के तीन बदमाशों को दबोचा, 3 लाख रुपए कीमत की चेन और कार भी जब्त

कोतवाली पुलिस ने भोपाल के तीन बदमाशों को दबोचा, 3 लाख रुपए कीमत की चेन और कार भी जब्त
महंगे शौक ने बना दिया अपराधी...इंदौर से रेंट की कार से आए, नम्बर प्लेट बदली और लूट ली सोने की चेन

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। महंगे कपड़े और घूमने-फिरने के शौक ने भोपाल के युवकों को अपराधी बना दिया। यह बदमाश अलग-अलग शहरों में चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदात करते हैं। इंदौर से रेंट की कार लेकर निकले भोपाल के इन बदमाशों ने शहर के डीडीसी कॉलेज के सामने चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बीती 18 सितम्बर की शाम डीडीसी कॉलेज के सामने इवनिंग वॉक कर रहे अक्षय नरेन्द्र राव के गले से सोने की चेन झपटकर कार सवार बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने पतासाजी कर सौंसर से भोपाल कमला नगर के नया बसेरा निवासी 21 वर्षीय प्रेम उर्फ शुभम पिता मिनराज थापा, न्यू अम्बेडकर नगर कोलार रोड निवासी 30 वर्षीय राघवेन्द्र उर्फ सन्नी पिता महेन्द्र प्रताप सिंग और एक नाबालिग को पकड़ा था।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इंदाैर से बिना ड्राइवर की कार रेंट पर ली थी। कार की नम्बर प्लेट बदलकर वे छिंदवाड़ा पहुंचे और चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए थे। आरोपी महंगे कपड़े और घूमने फिरने का शौक पूरा करने इस तरह की वारदातें करते है। पुलिस ने सोने की चेन, कार जब्त की है। सन्नी और प्रेम आदतन अपराधी है।

पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी अजय पांडे ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस टीम में टीआई आशीष धुर्वे, एएसआई ब्रिजेश रघुवंशी, सालिकराम भलावी, आरक्षक विकास बैस, सागर डेहरिया, निक्की विश्वकर्मा, साइबर से नितिन सिंह और आदित्य रघुवंशी शामिल है।

Created On :   2 Oct 2026 9:13 PM IST

Tags

Next Story