पुलिस का खौफ खत्म: शहर में फिर बढ़ी एसी आउटडोर यूनिट-कॉपर पार्ट्स चोरी की वारदातें

शहर में फिर बढ़ी एसी आउटडोर यूनिट-कॉपर पार्ट्स चोरी की वारदातें
स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, प्रेस कॉम्प्लेक्स और इतवारी बाजार में चोरों का आतंक

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। शहर में एक बार फिर दुकानों के एसी आउटडोर यूनिट और कॉपर पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए है। स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, प्रेस कॉम्प्लेक्स और इतवारी बाजार में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के एसी आउटडोर यूनिट व कॉपर पार्ट्स चोरी की वारदातें साफ बयां कर रही है कि चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। रात के अंधेरे में चोरी की बढ़ती वारदातों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। इन वारदातों ने पुलिस की राित्र गश्त की भी कलई खोल दी है।

शहर के स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में डॉ.बग्गा के क्लीनिक से एक एसी आउटरडोर, होटल द कैलाशा से चार एसी के कॉपर के पार्ट्स, अग्रवाल ब्रदर्स से एसी के आउटरडोर के अलावा प्रेस कॉम्प्लेक्स में अखबार के दो कार्यालयों से एक-एक एसी के आउटडाेर से कॉपर पार्ट्स के अलावा पूर्व में पाटनी कॉम्प्लेक्स में अक्षित होण्डा शोरूम में लगे दो एसी के आउटडोर यूनिट और कॉपर पार्ट्स चोरी की वारदातें सामने आ चुकी है।

चोरों ने यूनिट में लगे कॉपर के पाइप व अन्य पार्ट्स चुरा ले गए है। व्यापारियों द्वारा पुलिस से चोरी की शिकायत की गई है। इस मामले की टीआई आशीष धुर्वे का कहना है कि चोरों की तलाश कर धरपकड़ कार्रवाई की जाएगी।

इतवारी के व्यापारियों ने भी की थी शिकायत

इतवारी बाजार स्थित जनरल स्टोर्स, ज्वेलरी शॉप, कपड़े की दुकान समेत अन्य दुकानों के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट और कॉपर पार्ट्स चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही है। बीते दिनों व्यापारियों ने कोतवाली थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। अभी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

कबाड़ियों के ठिकानों पर बिक रहा चोरी का कॉपर

शहर के चुनिंदा कबाड़ियों के ठिकानों पर चोरी का कॉपर खरीदा जाता है। पुलिस इन कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश देगी तो बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस टीम को अपने मुखबिर तंत्र मजबूर करने होंगे। तभी इस तरह की चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

व्यापारियों ने उठाई रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

शहर के मुख्य बाजारों में लगातार चोरी की वारदातों सामने आ रही है। व्यापारियों ने मार्केट में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Created On :   30 Sept 2026 8:47 PM IST

Tags

Next Story