Chhindwara News: रेलवे स्टशेन से मोबाइल चोरी, जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोर

रेलवे स्टशेन से मोबाइल चोरी, जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोर
तलाशी के दौरान मोबाइल के साथ चाकू भी जब्त

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के समीप मंगलवार रात एक यात्री ने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। चोर यहां से यात्री का मोबाइल उड़ा ले गए थे। प्रार्थी ने जीआरपी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान आरोपी से मोबाइल और एक चाकू भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि परासिया का एक यात्री पंचेव्हेली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। यात्री ने टिकट काउंटर के समीप अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इस दौरान अज्ञात चोर मोबाइल चुरा ले गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बनगांव निवासी 32 वर्षीय सूरज इवनाती को पकड़ा था। आरोपी से माेबाइल और बैग से धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी सूरज के खिलाफ चाेरी और आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

चोर का दबोचने वाली टीम

रेलवे स्टेशन में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एएसआई संतोष मर्सकोले, प्रधान आरक्षक अमरलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक इतरलाल धुर्वे और आरपीएफ के एएसआई एसएस सेडाम, प्रधान आरक्षक आरडी टेकाम व आरक्षक मान सिंह शामिल है।

Created On :   30 Sept 2026 9:38 PM IST

Tags

Next Story