MP News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब फॉर्म के साथ घोषणा की जरूरत नहीं, नए मतदाताओं के लिए कॉलेजों में लगाया जाएगा कैंप

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब फॉर्म के साथ घोषणा की जरूरत नहीं, नए मतदाताओं के लिए कॉलेजों में लगाया जाएगा कैंप
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) जिन राज्यों में पूरा हो चुका है, वहां अब फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा को हटा दिया गया है। अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर आसानी होगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) जिन राज्यों में पूरा हो चुका है, वहां अब फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा को हटा दिया गया है। अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर आसानी होगी। भारतीय निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं और पहली बार नाम जुड़वा रहे मतदाताओं के लिए अभियान चलाया है। यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा। जो मतदाता किसी वजह से अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वा पाए थे उनको मौका दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि कुछ मतदाता फॉर्म 6, 8 के साथ घोषणा पत्र की वजह से नाम नहीं जुड़ पाए थे। उनको इस बार सिर्फ फॉर्म 6 व 8 के साथ घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। इसका मतलब दोबारा जुड़वाने या पहली बार वोटर बनने के लिए यह बताना जरूरी नहीं होगा कि आपका या आपके माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में था या नहीं। इस विशेष अभियान के तहत बीएलओ अपने क्षेत्र में जाकर जांच कर छूटे और नवीन पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए आवेदन लेंगे। बताया गया कि 1 जनवरी 2027 को पात्र होने वाले मतदाता से भी आवेदन लिए जाएंगे। बताया गया कि जो मतदाता एसआईआर के दौरान किसी कारण से घर में नहीं थे और वे अब वापस आ गए हैं वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

शिविर लगाकर दी जाएगी जानकारी

मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। विशेषकर कॉलेजों में नवीन मतदाताओं के लिए प्रक्रिया आसान की जा रही। पात्र युवाओं से फॉर्म 6 भरवाया जाएगा और मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पात्र वोटर हेल्पलाइन मतदाता सूची का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मप्र में 5 करोड़ 42 लाख 62 हजार 169 हुए मतदाता

मप्र में 1 अक्टूबर की स्थिति में कुल 5 करोड़ 42 लाख 62 हजार 163 मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाया है। इसमें पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 80 लाख 33 हजार 77, महिलाओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 28 हजार 171 और ट्रांसजेंडर 921 हैं। इससे पहले एसआईआर के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 थी। यानी 2 लाख 81 हजार 104 मतदाता बढ़े हैं।

Created On :   3 Oct 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story