Who is Vinayak Shukla?: कौन हैं विनायक शुक्ला? जो संभालेंगे ओमान क्रिकेट टीम की कमान, 5 साल पहले छोड़ा था भारत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि दूसरे देश से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। यूएई, ओमान, यूएसए, आयरलैंड और कनाडा समेत कई टीमों में आपको इंडियन क्रिकेटर्स खेलते हुए दिख जाएंगे। इन्हीं में से एक क्रिकेटर हैं, विनायक शुक्ला। भारत के उत्तर प्रदेश से आने वाले विनय को ओमान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वह अब जतिंदर सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे।
ओमान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। ओमान क्रिकेट ने अपनी पोस्ट में लिखा, "एक नए अध्याय की शुरुआत। ओमान क्रिकेट गर्व के साथ विनायक शुक्ला को ओमान पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित करता है।"
कौन हैं विनायक शुक्ला?
विनायक शुक्ला की उम्र 34 साल है। 18 जून 1994 को यूपी के कानपुर में जन्मे विनय अपने कोच की सलाह पर बेहतर अवसरों की तलाश में ओमान चले गए थे। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए विनय ने वहां डेटा ऑपरेटर की नौकरी की और साथ में खेलना भी जारी रखा। उन्होंने साल 2024 में ओमान की तरफ से अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने एशिया कप में नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।
यह भी पढ़े -भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 में एक बदलाव, बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका, वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में विनायक शुक्ला काफी सफल रहे। उन्होंने अपने करियर में 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 26 की औसत से उन्होंने 312 रन बनाए हैं। वहीं, 23 टी20 में उनके नाम 447 रन दर्ज हैं।
Created On :   7 July 2026 11:34 PM IST













