IND Vs ENG: तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा, 13 रन ही बना सके वैभव सूर्यवंशी

तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा, 13 रन ही बना सके वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। वहीं, टीम इंडिया की सीरीज जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। अब अगर भारत बाकी बचे दो मुकाबलों जीत भी लेता है तो सीरीज 2-2 से बराबर ही होगी। अगला मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

टेंट ब्रिज में टॉस हारकर पहले बैटिंक करते हुए इंग्लैंड ने 201 रन बनाए। 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।

न अभिषेक चले, न वैभव

इस मैच में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर थीं। लेकिन दोनों ही टीम को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके। आदिल रशीद ने 2 और विल जैक्स ने 1 विकेट लिया।

फिल सॉल्ट की तूफानी फिफ्टी

इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट के 70, सैम करन के 41 और जोस बटलर के 36 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे। भारत की ओर से हर्षित राणा और डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   8 July 2026 1:51 AM IST

Tags

Next Story