Sanju Samson News: अब टीम इंडिया कभी नहीं होगी संजू सैमसन की वापसी? समाने आई जिम्बाब्वे टूर के लिए न चुने जाने की असली वजह

अब टीम इंडिया कभी नहीं होगी संजू सैमसन की वापसी? समाने आई जिम्बाब्वे टूर के लिए न चुने जाने की असली वजह
जिम्बाब्वे दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। 15 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन की जगह नहीं मिली है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या संजू सैमसन हमेशा के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जिम्बाब्वे दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। 15 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन की जगह नहीं मिली है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या संजू सैमसन हमेशा के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं? क्रिकेट फैंस इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। क्योंकि संजू सैमसन वहीं है जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। अब उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

संजू सैमसन को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड टूर पर उनका प्रदर्शन खराब रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्हें ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। इस तरह सैमसन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 और अब टीम से ड्रॉप हो गए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सैमसन की भारतीय टीम से हमेशा के लिए छुट्टी हो गई या फिर उनकी वापसी की उम्मीद बची हुई है? आइए जानते हैं...

इस सीरीज से होगी वापसी

संजू सैमसन को सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है। ऐसे में ये सोचना कि सैमसन की टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं होगी, ये गलत है।

अब दूसरा सवाल ये है कि उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में क्यों नहीं चुना गया? रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू हमेशा के लिए टीम इंडिया से बाहर नहीं हुए हैं। कुछ समय बाद उनकी वापसी होगी। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें शामिल न किए जाने की वजह बीसीसीआई का प्लान है, जिसके मुताबिक इस दौरे में वो युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है। इसी वजह से संजू सैमसन को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Created On :   7 July 2026 7:55 PM IST

Tags

Next Story