IND Vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रन का लक्ष्य, सॉल्ट ने खेली 70 रन की पारी, हर्षित और प्रिंस ने झटके 2 विकेट

इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रन का लक्ष्य, सॉल्ट ने खेली 70 रन की पारी, हर्षित और प्रिंस ने झटके 2 विकेट
5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने 202 रन का टारगेट रखा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने 202 रन का टारगेट रखा है। अगर भारत सीरीज को जीतने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहता है तो उसे यह मैच किसी भी हालत में जीतना होगा।

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे इस मैदान पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। सॉल्ट ने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना किया और 7 चौके व 3 छक्के जड़े। उनके अलावा सैम करन ने 41 और जोस बटलर ने 36 रन की पारी खेली। भारत की ओर से हर्षित राणा और डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरा मैच मेजबान टीम ने 4 विकेट से जीत लिया था। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर लेगी। इसके बाद अगले दो मुकाबलों को अपने नाम कर उसके पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   8 July 2026 12:05 AM IST

Tags

Next Story