Asia Cup 2027 Schedule: एशिया कप के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशिया 2027 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले एशियाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की तारीख सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 18 जून से होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था।
टूर्नामेंट के सभी मैच मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट में खेले जाएंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2027 के संबंध में जानकारी मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेन्यू पर आखिरी फैसला कुछ ही दिनों में लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े -अब टीम इंडिया कभी नहीं होगी संजू सैमसन की वापसी? समाने आई जिम्बाब्वे टूर के लिए न चुने जाने की असली वजह
10 साल बाद मेजबानी करेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश एक दशक बाद एशिया कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले साल 2016 में बांग्लादेश ने आखिरी बार एशिया कप की मेजबानी की थी। उस साल मेजबान टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां भारत ने उसे 8 विकेट से हराया था। उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नये नवेले अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल के कार्यकाल का यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। उनकी कोशिश इस इवेंट को बड़ा और कामयाब बनाने की होगी।
यह भी पढ़े -करो या मरो मुकाबले में हारे तो गंवानी पड़ेगी सीरीज, आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 से लेकर सब कुछ
वहीं भारत के बांग्लादेश के संभावित दौरे को लेकर भी अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के बेटे इब्राहिम के मुताबिक, अगर टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज खेलने बांग्लादेश आती है तो उसकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बीसीसीआई के साथ कोई सकारात्मक नजीते नहीं निकल सके हैं।
Created On :   7 July 2026 8:40 PM IST












