India Squad For ZIM T20I Series: BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम का किया एलान, सूर्यवंशी टीम का हिस्सा, कई नए चेहरों को मिला मौका

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम का किया एलान, सूर्यवंशी टीम का हिस्सा, कई नए चेहरों को मिला मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (6 जुलाई) को स्क्वॉड का एलान किया। 15 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन को बाहर रखा गया है। आईपीएल-2026 में तबाही मचाने वाले कुछ नए खिलाड़ियों को सीरीज में मौका मिला है। वैभव सूर्यवंशी स्क्वॉड में शामिल हैं या नहीं सभी मैच कहां खेले जाएंगे आइए आपको बताते हैं।

इन नए चेहरों को मिला मौक

भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी हुई है। बता दें, मयंक ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2024 में खेला था। वहीं, रिंकू ने इस साल के फरवरी में आखिरी मैच खेला था। आयरलैंड की 2 मैचों की टी-20 सीरीज, इंग्लैंड की 5 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला था। सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे।

वहीं, टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज यश ठाकुर, अशोक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया। यश व प्रभसिमरन पंजाब किंग्स के लिए और अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।

जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच- 23 जुलाई (गुरुवार), हरारे

दूसरा मैच- 25 जुलाई (शनिवार), हरारे

तीसरा मैच 26 जुलाई (रविवार), हरारे

Created On :   6 July 2026 9:39 PM IST

Tags

Next Story