T20 World Cup 2026 Final Match: टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आपस में भिड़ेंगी, कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 यहां देखें

टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आपस में भिड़ेंगी, कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लंदन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची थी।

ऑस्ट्रेलिया की नजर 7वें खिताब जीतने पर है, वह अब तक 6 बार टॉफी जीत चुकी है। वहीं, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पिछली बार टी-20 विश्व कप 2009 में जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला मैच था, जिसकी मेजबानी खुद इंग्लैंड कर रही थी। एक बार फिर इंग्लैंड की टीम खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ऐसी टीम रही हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। दो अजेय टीमों के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

इंग्लैंड महिला टीम प्लेइंग-11

एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन, लिन्से स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम प्लेइंग-11

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिट्चफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन

Created On :   5 July 2026 8:18 PM IST

Tags

Next Story