Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू मैच में फ्लॉप होने पर पूर्व खिलाड़ी शिवरामकृष्णन ने कही बड़ी बात, क्या अगले मुकाबले से हो सकती है वैभव की छुट्टी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू हुआ। टीम इंडिया विपक्षी टीम के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहा है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था वहीं, दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को खेला गया जिसमें वैभव पूरी तरह फ्लॉप हो गए। उनका यह प्रदर्शन देखने के बाद क्या उनको अगले मैच में नहीं खिलाया जाएगा। इस पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बात की।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से वैभव सूर्यवंशी के बारे में बोलते हुए लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा, "उसे व्हाइट बॉल क्रिकेट में उचित मौके देने चाहिए और फिर देखना चाहिए कि वह कैसा परफॉर्म कर रहा है। उसे जारी रखना चाहिए। उसे ब्रेक या फिर आराम देने का कोई मतलब नहीं है। उसे आराम की जरूरत नहीं है। वह लगातार पूरे साल खेल सकता है।"
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में उसे गेंदबाजों वाली फिटनेस की जरूरत नहीं है। लंबे वक्त तक बैटिंग करने से उसे एकाग्रता और मानसिक क्षमता भी मिलेगी, जिससे वो लंबे वक्त तक खेल पर ध्यान बनाए रख सकेगा।"
आपको वैभव को पर्याप्त मौके देने होंगे
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने आगे कहा, "एक बार आप उसे खिलाने का तय करेंगे, तो आपको उसे पर्याप्त मौके देने होंगे। ध्यान रहे, वो अगले 20 सालों का निवेश है। फिलहाल वैभव को कोच, कप्तान और बाकी खिलाड़ियों से सपोर्ट चाहिए। अगर वह कुछ मैचों में अच्छा नहीं करता है, तो उसे बैक किया जाना चाहिए। उसे जारी रखना चाहिए।"
Created On :   5 July 2026 10:22 PM IST












