India vs England 2nd T20: मैच जिताउ पारी खेलने के बाद बेथेल की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

मैच जिताउ पारी खेलने के बाद बेथेल की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर में खेले गए मैच में जैकब बेथेल ने तूफानी पारी खेली जिसके कारण इंडिया हारी थी। बता दें, दोनों टीमों के बीच मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को खेला गया। आइए आपको बताते हैं बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद क्या कहा हैं?

दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के दो विकेट जल्दी गिर जाने से एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच आसानी से जीत जाएगी। लेकिन बेथेल ने अर्थशतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही पलट दिया। इस पारी के बारे में जब बेथेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा "मैं इसे टॉप के करीब रखूंगा। एक बल्लेबाज के तौर पर जीत के साथ नाबाद लौटना और साथियों से हाथ मिलाना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैंने कुछ शतक लगाए हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही जीत दिलाने वाला था।

हम ऑस्ट्रेलिया में हारे, भारत में हारे, इसलिए उन मुकाबलों के बाद हमेशा यही ख्याल आता था कि मैं और क्या कर सकता था, लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं। हम सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं। भारत के खिलाफ पुरानी हार की कुछ कसक थी, इसलिए उन पर जीत हासिल करना अच्छा लगा। इससे मुझे आखिरी तीन मैच के लिए भी काफी आत्मविश्वास मिला है।

बेथेल ने कहा, "इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते समय आप पूरे समय आक्रामक नहीं खेलते। बस कुछ बड़े ओवरों में अधिक रन जुटाने की है और फिर मैच का रुख बदल जाता है।"

जब इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे उस समय टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस आक्रामक पारी खेलने के बाद टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही।

Created On :   5 July 2026 7:38 PM IST

Tags

Next Story