Dasun Shanaka Double hat-trick: मेजर क्रिकेट लीग में श्रीलंकाई प्लेयर का बड़ा कारनामा, डबल हैट्रिक लेकर टीम को दिलाई असंभव जीत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। श्रीलंका के बॉलिंग ऑलराउंडर दासुन शनाका ने अमेरिका में खेले जा रहे मेजर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट झटके। जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेता है तो उसे 'हैट्रिक' कहा जाता है, लेकिन जब गेंदबाज लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके तो उसे क्रिकेट की भाषा में 'डबल हैट्रिक' कहते हैं।
यह भी पढ़े -सौरव गांगुली का एक फैसला बना था धोनी के लिए वरदान, तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान
टीम को दिलाई रोमांचक जीत
टूर्नामेंट में शनाका सिएटल ओर्कास टीम की तरफ से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट का 21वां मैच उनकी टीम और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच पोमोना में खेला गया। टारगेट चेज कर रही सुपरकिंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। क्रीज पर डोनोवन फरेरा और शुभम रंजने मौजूद थे। सिएटल ओर्कास की ओर से यह ओवर दासुन शनाका कर रहे थे। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को लग रहा था कि टेक्सास सुपर किंग्स यह मैच आसानी से जीत लेगी।
ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लग गया। अगली गेंद पर एक रन बना। इस तरह टेक्सास को अंतिम 4 गेंदों पर जीत के लिए 10 रन बनाने थे, जो कि आसान लग रहे थे। लेकिन शनाका ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए अगली 4 गेंदों पर 4 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। यह मेजर क्रिकेट लीग के इतिहास की पहली डबल हैट्रिक है।
यह भी पढ़े -सातवीं बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालमाल ऑस्ट्रेलियाई टीम, इंग्लैंड पर भी हुई पैसों की बारिश
ऐसे झटके 4 विकेट
शनाका ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर सेट बैटर डोनोवना परेरा बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने कैल्विन सैवेज को कैच आउट कराकर टीम को लगातार दो सफलताएं दिलाईं। पांचवी गेंद पर एडम मिल्ने को कैच आउट कराकर उन्होंने हैट्रिक पूरी की। लेकिन शनाका यही नहीं रुके, उन्होंने आखिरी गेंद पर अमशी डी सिल्वा को कैच कराकर आउट करके अपने डबल हैट्रिक पूरी कर ली।
इस तरह सिएटल ओर्कास ने हारा हुआ मैच 9 रन से अपने नाम कर लिया। शनाका को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
Created On :   6 July 2026 4:39 PM IST












