Most ICC Trophy Winner: एलिस पेरी पुरुष और महिला क्रिकेटरों से सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी बनी, विराट-रोहित इस मामले में कितने नंबर पर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ICC ट्राफी दी गई। इसके साथ ही वह दुनिया की सबसे ज्यादा आईसीसी टॉफी जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। आइए आपको बताते हैं पुरुष और महिला क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा बार आईसीसी टॉफी किसने जीती है। इस सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली कौन से नंबर पर हैं?
एलिस पेरी कितने बार जीत चुकी हैं ICC टॉफी?
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी वो कारनामा कर दिखाया है जो किसी बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब उनके करियर का 9वां आईसीसी टाइटल है। उन्होंने अपने देश के लिए 7 टी-20 वर्ल्ड कप और 2 वनडे विश्व कप जीते हैं। साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 में उन्होंने 20 ओवर के खेल में चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप जीता।
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी
एलिस पेरी (9)
एलिसी हीली (8)
मेग लैनिंग (7)
बेथ मूनी (6)
मेगन शुट्ट (6)
यह भी पढ़े -फैंस को लगा एक और बड़ा झटका, नेमार के बाद अब इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक अपने करियर में 4-4 आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर चुके हैं।
रोहित शर्मा कब-कब ICC ट्रॉफी जीते?
2007 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (कप्तान के रूप में)
2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (कप्तान के रूप में
विराट कोहली कब-कब ICC ट्रॉफी जीते?
2011 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप
2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
रिकी पोंटिंग कितने बार आईसीसी ट्रॉफी जीते?
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हों पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है। बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को ऊचांइयों पर पहुंचाया। वह अपने करियर में 5 ट्रॉफी जीते हैं। उन्होंने साल 1999 (खिलाड़ी के तौर पर), 2003 (कप्तान के तौर पर), 2006 (कप्तान के तौर पर), 2007 (कप्तान के तौर पर) और 2009 (कप्तान के तौर पर) जीती है।
Created On :   6 July 2026 7:00 PM IST












