India-England 3rd T20 Matches: सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में करेगी बदलाव, पिछले मैच में यह खिलाड़ी बना था हार की वजह

सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में करेगी बदलाव, पिछले मैच में यह खिलाड़ी बना था हार की वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीसरा मैच टीम इंडिया जीतने के इरादे से उतरेगी। खबर है कि रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता क्या वजह है?

रवि बिश्नोई के ओवर से पलटा मैच

दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी विपक्षी टीम ने बड़ी आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। बेथेल ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 16वें ओवर के अंत तक इंग्लैंड की जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी। उसी समय रवि बिश्नोई 29 रन खर्च कर दिए, जिसमें 2 नो बॉल भी थी। इसके पहले भी उन्होंने नो-बॉल की थी। उन्होंने 3 बार एक जैसी ही गलती थी यही मैच का टर्निंग पॉइंट था। पिछले मुकाबले में खराब प्रदर्शन करने पर संभावना जताई जा रही है कि उन्हें अगले मैच में प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है।

तीसरे मुकाबले में प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव

टीम मैनेजमेंट मैदान के हिसाब से प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। वहीं, एक मुख्य कारण पिछले मुकाबले कुछ खिलाड़ियों द्वारा खराब प्रदर्शन करना भी शामिल है। रवि बिश्नोई के बाहर जाने से वाशिंग्टन सुंदर और प्रिंस यादव में किसी को भी मौका मिल सकता है। प्रिंस यादव की बात करें तो वह आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

श्रेयस अय्यर की क्यों हो रही है आलोचना?

भारतीय टीम के लगातार मैच हारने पर चौतरफा कप्तान और कोच की जमकर आलोचना हो रही है। तीसरे मुकाबले में एक फिर हार मिली तो श्रेयस अय्यर पर तीखे सवाल दागे जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में टीम कैसा परफॉर्म करती है?

Created On :   6 July 2026 8:35 PM IST

Tags

Next Story