India-England T20 Matches: इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ प्लेइंग-11 का किया एलान, किस रणनीति के साथ उतर रही है विपक्षी टीम

इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ प्लेइंग-11 का किया एलान, किस रणनीति के साथ उतर रही है विपक्षी टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई को तीसरी टी-20 मैच खेलेगी। मुकाबले से पहले विपक्षी टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। दोनों के बीच मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार को प्लेइंग-11 जारी कर दी है। पिछला मुकाबला इंग्लैंड ने बहुत आसानी से जीत लिया था। टीम ने प्लेइंग में क्या कोई बदलाव किया है आइए देखते हैं?

टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

इंडिया ने इंग्लैंड को कितना टारगेट दिया था?

दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी विपक्षी टीम ने बड़ी आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। बेथेल ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पिछले मुकाबला भारतीय टीम क्यों हारी?

16वें ओवर के अंत तक इंग्लैंड की जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी। उसी समय रवि बिश्नोई 29 रन खर्च कर दिए, जिसमें 2 नो बॉल भी थी। इसके पहले भी उन्होंने नो-बॉल की थी। उन्होंने 3 बार एक जैसी ही गलती थी यही मैच का टर्निंग पॉइंट था। पिछले मुकाबले में खराब प्रदर्शन करने पर संभावना जताई जा रही है कि उन्हें अगले मैच में प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है।

Created On :   6 July 2026 11:54 PM IST

Tags

Next Story