India vs England 3 T20 matches: करो या मरो मुकाबले में हारे तो गंवानी पड़ेगी सीरीज, आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 से लेकर सब कुछ

करो या मरो मुकाबले में हारे तो गंवानी पड़ेगी सीरीज, आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 से लेकर सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टॉस रात 9:30 बजे होगा और मैच 10:00 बजे शुरू होगा। विपक्षी टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है इसलिए भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था वहीं, दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल कर बढ़त बना ली है।

हेड-टु-हेड में कौन आगे?

अगर भारतीय टीम तीसरा मुकाबला हार जाएगी तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। इस समय इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं उनकी कप्तानी में टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है। दोनों के बीच अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दोनों टीमों के बीच आज (7 जुलाई) जिस मैदान पर मुकाबला होना है वह हाई-स्कोरिंग माना जाता है। पिछले 15 टी-20 मैचों पर नजर डाले तो 11 बार चेज करने वाली टीम जीती है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड टीम

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Created On :   7 July 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story